कोरबा। वन्यप्राणियों के लिये शिकार के लिये बिछार गए अवैध करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से एक शिकार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला कोरबा जिले का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग से महज 20 किलोमीटर दूर गोढ़ी जंगल मे जंगली जीव जंतु का शिकार करने करंट प्रवाहित तार को बिछाया गया था जिसकी चपेट में आने से एक शिकारी की घटना स्थल पर ही खतरनाक मौत हो गई वही बाकी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गए इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे कुछ ग्रामीण जंगल में पुटु निकालने गए ग्रामीणों की नजर विद्युत प्रवाह तार पर पड़ी जहां देखा कि नीचे एक लाश पड़ी हुई है जिसे देख सभी मौके से भाग खड़े हुए वहीं इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई जहां मौके पर पहुंचे लाश देखकर इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की जहा शव की पहचान कार्यवाही कि गई। मृतक 30 वर्षीय गोढ़ी निवासी रामलाल कंवर की गांव में ही रहने वाले ग्रामीणों के साथ गोढ़ी जंगल मे जंगली सुअर का शिकार करने गया हुआ था जहां शिकार करने जंगल से गुजरे 11 केवी प्रवाहित तार से जंगल मे जाल बिछाया गया था इसकी चपेट में आने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी उसके साथी भाग गए।
105
