कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग पर चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई जहां चालक ने धुंआ निकलता देख स्कूटी से कूद कर अपनी जान बचाई देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन स्कूटी से धुआं निकलता ही जा रहा था वहीं इसकी सूचना नगर सेना के दमकल वाहन को दी गई जहां मौके पर पहुंचे आज पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन उसके बावजूद भी धुआं निकल ही रहा था।
बताया जा रहा है कि वाहन मालिक पुरानी बस्ती निवासी विकास केसरवानी किसी काम से बुधवारी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था इस दौरान यह घटना सामने आयी। वाहन मालिक ने इसकी सूचना इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के कंपनी को भी दी। जहां कंपनी के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूटी के बैटरी को डिस्कनेक्ट करने का प्रयास किया लेकिन उसके बावजूद भी धुआं रुक नहीं रहा था आज बढ़ता देख कर्मचारियों ने भी हार मान ली और दमकल वाहन का इंतजार करने लगे।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आज जाने की घटना सामने आई है। वही इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देख इसके सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी गई।
इस घटना के बाद लोगों में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को लेकर कंपनी पर भारी आक्रोश देखने को मिला वही घटना के दौरान चर्चा का विषय बना रहा की इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर लगातार आगजनी और खराब होने की घटना सामने आ रही है।
