तेज रफ्तार पिकअप चालक ने पैदल सड़क पार कर रहे ग्रामीण को मारी ठोकर, हुई मौत

by Kakajee News

जगदलपुर. सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सामने बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने पैदल सड़क पार कर रहे ग्रामीण को ठोकर मार दिया, पिकअप के बाद ग्रामीण को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी ठोकर मार दिया, घटना के बाद आसपास के लोगों ने ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज लेकर आये, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई,
मामले के बारे में बताया जा रहा है कि एक 45 वर्षीय ग्रामीण रविवार की रात करीब 8 बजे के लगभग डिमरापाल स्थित सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सामने से पैदल सड़क पार करने की जैसे ही कोशिश की, उसी दौरान केशलूर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ग्रामीण को ठोकर मार दिया, घटना के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने भी अपना नियंत्रण खो दिया, उसने ग्रामीण के पैर को रौंद दिया, इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए मेकाज लेकर आये, लेकिन उपचार के दौरान ग्रामीण ने दम तोड़ दिया, पुलिस को मृतक के पास से कुछ भी नही मिला, जिसके कारण अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव को पीएम रूम में रखवा दिया है, इसके अलावा वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात भी कही जा रही हैं,

Related Posts