सीआरपीएफ भर्ती का फॉर्म भर लौट रहे युवक को सीआरपीएफ की गाड़ी ने मारी ठोकर, हुई मौत

by Kakajee News

जगदलपुर. सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से लगे सीएचसी से 500 मीटर आगे सामने से आ रही बाइक सवार को सीआरपीएफ जवानों की स्कार्पियो वाहन ने ठोकर मार दी, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक युवक सीआरपीएफ में निकले भर्ती में फॉर्म जमा करने के लिए गया हुआ था, जहाँ से लौटने के दौरान यह हादसा घटित हो गया,
मामले की जानकारी देते हुए दोरनापाल थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि गादीरास के पास रहने वाला रामसिंह कश्यप 22 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर शुक्रवार की सुबह कोंटा सीआरपीएफ भर्ती में अपना फॉर्म जमा करने के लिए गया हुआ था, फॉर्म को जमा करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था कि अचानक सीएचसी के आगे सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक जिसमें सीआरपीएफ के जवान बैठे हुए थे, उनसे टक्कर हो गई, इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची, शव को पीएम के लिए भेजा गया, वही स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, वही आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेज दिया गया,

Related Posts