रायगढ़। कोतवाली थाना के तेज तर्रार थाना प्रभारी मनीष नागर ने आज शाम मुखबिर की सूचना पर शहीद चैक स्थित लोटस मसाज पार्लर में छापा मार कार्रवाई करते हुए 3 युवक व तीन युवतियों को संदिग्ध अवस्था मे पकड़ा है, जिन्हें थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। इस मसाज पार्लर मंे पहले भी कई बार छापामार कार्रवाई की है, लेकिन ऐन वक्त पर संचालक की चालाकी से इनकी गतिविधि पकड़ में नही आती थी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के शहीद चैक में स्थित लोटस मसाज पार्लर जो पावभाजी सेंटर के संचालक घनश्याम अग्रवाल की बिल्डिंग में संचालित है। आज शाम कोतवाली पुलिस टीम मनीष नागर के दिशा निर्देश में छापा मार कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को पकड़ा है, जिनमे 3 पुरूष और 3 महिला शामिल है। पकड़े गए लोगों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह छापामार कार्रवाई की है जिसमें धारा 109 लगाकर आगे की जांच करने की बात थाना प्रभारी कह रहे है।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज शाम तकरीबन 4 बजे शहीद चैक के लोटस मसाज पार्लर में छापा मार कार्रवाई की गई है। जहां 3 पुरूष, 3 महिला को संदिग्ध हालात में पकड़े जाने के बाद थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पार्लर के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिलते रही थी जिसके तहत लगातार मुखबिर से यहां की सूचनाएं मिल रही थी।
