ट्रेडिंग में पैसे कमाने के लालच में गवा दिये लाखों रूपये, सहेली ने दिखाये थे हसीन सपने, थाने में दर्ज हुआ एफआईआर

by Kakajee News

जगदलपुर. एक साथ कॉलेज में पढ़ने वाली एक सहेली ने अपने सहेली को ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाने पर दुगना पैसा मिलने की बात बताई, साथ ही विदेश दौरे की जानकारी भी दी, जिसके बाद सहेली के बातों में आकर अपनी जमा पूंजी दे दी, जहाँ ना तो पैसा मिला और ना ही लाभ, जिसके बाद बोधघाट थाने में मामला दर्ज किया गया, जहाँ पुलिस ने 420 ipc के तहत मामला दर्ज कर लिया है,
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि आड़ावाल ओरना कैम्प निवासी अलका दास पति विनय दास 36 वर्ष ने बोधघाट थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके साथ पढ़ने वाली अनुषा श्रीवास्तव ने 1 वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से अलका से उसका फोन नंबर लेने के बाद उसे बताया कि उसका पति संदीप रायगढ़ के जिंदल कंपनी में काम करने के साथ ही ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है, जहाँ उसे हर माह 4 से 5 लाख की कमाई होती है, साथ ही विदेश घूमने का मौका भी मिलता है, सहेली के बातों में आकर अलका ने 1 मई 2023 से लेकर 3 अक्टूबर 2024 तक कुल 22 लाख 50 हजार संदीप के फोन पे पर तथा 5 फरवरी 2024 से लेकर 5 सितम्बर 2024 तक रवि के फोन पे पर 9 लाख रुपये भेजे, इस तरह अलका ने कुल 31 लाख 50 हजार रुपये दे दिया, इसके अलावा अलका ने अपने ही पहचान के रोशनी घोष से 82000, संदीप रॉय 1 लाख 65 हजार, निकिता से 360000 के अलावा वरुण मिस्त्री से 4 लाख रुपये संदीप के अकाउंट में जमा करवाये, इस तरह करीब 41 लाख 57 हजार रुपये ठगी का शिकार हो गए, पीड़ित के फोन ना उठाने व पैसा ना लौटने पर थाने में मामला दर्ज किया गया है,

Related Posts