सर्पदंश से युवक की हुई मौत, घर में छाया मातम, खेत में मेड बनाने के दौरान हुआ हादसा

by Kakajee News

जगदलपुर. दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के मेटापाल पटेलपारा में रहने वाले ग्रामीण को काम करने के दौरान एक साँप ने ड़स लिया, घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लच्छु पोडियामी 37 वर्ष 26 नवंबर को अपने गाँव के कुम्मा पोडियामी, लखमू पोडियामी, सोमडु बेजामी के साथ हिड़मा के खेत मे मेड बनाने का काम कर रहा था कि अचानक से एक साँप ने लच्छु के पैर में डस लिया, घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से 108 के माध्यम से उसे मेकाज रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई, युवक की मौत की खबर का पता चलते ही घर मे मातम छा गया, गुरुवार को शव का पीएम करवाया गया, जहाँ शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

Related Posts