04 हाथियों ने किसान की फसलों को रौंदा, विभाग रख रही मूवमेंट पर नजर

by Kakajee News

लगभग डेढ़ माह बाद एक बार फिर 4 हाथियो का दल मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में उत्पात मचाने के बाद गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन में पहुच गया है,,जहा पर यह 4 हाथियो का दल लगातार उत्पात मचाते हुए किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर दिया है तो वन अमला लगातार हाथियो की गतिविधियों पर नजरे बनाकर रखा हुआ है,,और ग्रामीणों को हाथी की मौजुदगी वाले जगहों पर जाने से रोक रहा है।
छत्तीसगढ़ की सीमा पर मरवाही वन मंडल क्षेत्र से बीते डेढ़ माह पहले अनुपपुर जिले में प्रवेश किया 4 हाथियो का दल की लगभग 45 दिनों बाद अनुपपुर जिले के उमरिया गांव होते हुए गुजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल क्षेत्र के मरवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिवनी वन बीट एवं ग्राम पंचायत मालाडा़ड के दैईगवा गांव से लगे पलाश के प्लाट में पहुंचकर ठहरे हुए हैं हाथियों के द्वारा देर रात तक ग्रामीण के खेतों में लगी फसलो को खाते रहे,वनविभाग का गस्ती दल ग्रामीण के सहयोग से हाथियों को आगे बढ़ता रहा,
वही वन अमला लगातार हाथियो की निगरानी में लगा हुआ है और ग्रामीणों को हाथियो के नजदीक जाने से रोक रहा है,,बतला दे कि हाथियों का दल जो विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश के अनूपपुर एवं अन्य जिलों में निरंतर विचरण कर अपना कॉरिडोर इलाका बना रखे हैं क्योंकि हाथियों के आने पर वनविभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सिर्फ हाथियों के विचरण पर निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहता है पर उनके पास भी इनसे निजात पाने के कोई भी उपाय नही है,, वही लगातार नुकसान के कारण ग्रामीणों में भी आक्रोश की स्थिति बनी रहती है।

Related Posts

Leave a Comment