रायपुर । विश्व बैंक द्वारा समर्थित RAMP कार्यक्रम, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रतिस्पर्धात्मकता, नवाचार, समय पर भुगतान, और डिजिटल व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता प्रदान करना है।
इस क्रम में 07 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर में Composite Competitiveness Awareness Workshop का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में Delayed Payments के समाधान हेतु TREDS प्लेटफॉर्म, ZED (Zero Effect Zero Defect), LEAN मैन्युफैक्चरिंग, अन्य National SC/ST Hub नवाचार कार्यक्रम, National SC/ST Hub योजना तथा ONDC ऑनबोर्डिंग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, 08 अगस्त को “Promoting Ease of Doing Business and Timely Payment to MSMEs” विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें Online Dispute Resolution (ODR) प्रणाली की जानकारी साझा की जाएगी, जो MSME को विवादों के डिजिटल समाधान में सहायता प्रदान करती है।
उपरोक्त दोनों कार्यशालाएँ न केवल नीति संबंधी जानकारी प्रदान करेंगी, बल्कि MSME से जुड़े संगठनों, विभागों और हितधारकों के लिए नेटवर्किंग और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध होंगी।
37
