रायगढ़: सामुदायिक भवन का ताला टूटा, हजारों रुपए के खाद्यान्न सामान ले भागे अज्ञात चोर, सरपंच की रिपोर्टनल बाद थाने में हुआ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने सामुदायिक भवन का ताला तोड़कर हजारों रुपए के खाद्यान्न सामानों की चोरी करके फरार हो जाने का मामला सामने आया है। गांव के सरपंच की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुनुंद के सरपंच जनक राम राठिया ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके द्वारा PDS राशन दुकान का सामुदायिक भवन मुनुंद में संचालन किया जाता है। 31 जनवरी को बी.पी.एल. , ए.पी.एल. , मध्यान भोजन एवं पूरक पोषण आहार का भण्डारण हुआ था जिसे सामुदायिक भवन मुनुंद में रखे थे। 6/7 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने सामुदायिक भवन का ताला तोडकर दुकान में रखे 251 बोरी चांवल , 09 बोरी चना , 05 बोरी शक्कर को मिलाकर कुल 28 हजार के खाद्यान्न सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

बहरहाल गांव के सरपंच जनक राम राठिया की शिकायत के बाद छाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305(A) , 331(4) BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें