रायगढ़ में खुला कृष्णा डायमंड का एक्सक्यूसीव शो रूम, डायमंड की नई वेरायटी रहेगी उपलब्ध

by Kakajee News

रायगढ़ः भारत ही नही बल्कि विदेशों में प्रसिद्ध कृष्णा डायमंड अब रायगढ़ में भी ग्राहकों को उपलब्ध होगा। देश का सबसे बड़ा शो रूम रायगढ़ के कार्मेल स्कूल रोड में 18 फरवरी से खुल गया है। जिसका विधिवत शुभारंभ कृष्णा डायमंड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम टोलकिया के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर रायगढ़ शो रूम के संचालक मनोज मित्तल एवं उनका परिवार भी उपस्थित था। बडी संख्या मंे उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया ने बताया कि रायगढ़ एक तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है, जहां ग्राहक अब अपनी ज्वेलरी खरीद में क्वालिटी, आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद ब्रांड को महत्व दे रहे हैं। खासकर युवा और आधुनिक ग्राहकों के बीच, जो अब डायमंड ज्वेलरी को केवल खास मौकों के लिए ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के पहनावे के रूप में भी अपना रहे हैं। यह विस्तार हमारे हर घर किसना के बड़े विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य एक भरोसेमंद और ग्राहक-केंद्रित रिटेल अनुभव के माध्यम से हर परिवार तक डायमंड ज्वेलरी को सुलभ बनाना है।
सीईओ पराग शाह ने बताया कि इस नए शोरूम के साथ हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक शानदार लेकिन किफायती शॉपिंग अनुभव देना है। हम आकर्षक ऑफर्स और सोच-समझकर तैयार किए गए विभिन्न कलेक्शन्स के माध्यम से ग्राहकों को बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराना चाहते हैं। हम प्रयास करते हैं कि जो भी ग्राहक किसना शोरूम में आए, वह जीवन के खास पलों के लिए ज्वेलरी चुनते समय एक यादगार और संतोषजनक अनुभव लेकर जाए।
एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट के पार्टनर मनोज, विमल और धीरज कुमार मित्तल ने कहा, हमें किसना के साथ साझेदारी कर रायगढ़ में नेचुरल डायमंड और गोल्ड की बेहतरीन ज्वेलरी की विशेष रेंज लाने पर गर्व है। ब्रांड की मजबूत साख, उत्कृष्ट डिजाइन और कंस्यूमर-फर्स्ट सोच इसे एक भरोसेमंद नाम बनाती है। हमें विश्वास है कि शहर के ग्राहक इस खास अनुभव को जरूर पसंद करेंगे।
खास ऑफर्स की घोषणा
इस लॉन्च के मौके पर किसना ने खास ऑफर्स की घोषणा की। इसके तहत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर प्रति 5 ग्राम तक 5,000 की छूट दी जा रही है। साथ ही, डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर प्रति ग्राम 1,000 तक की छूट भी उपलब्ध है।

Related Posts

Leave a Comment