दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Picture of kakajee

kakajee

बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर से सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा रोड स्थित जुनाशहर के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की कोटा में पदस्थ रेलवे के कर्मचारी भौरीडीह निवासी मनहरण कमल पिता गणेश राम शुक्रवार की शाम ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। इसी दौरान सामने आ रही शिवकुमार धनुवार की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी की मौके पर ही दोनों बाइक सवार मनहरण और शिव की मौके पर मौत हो गई। शिवकुमार की बाइक पर एक अन्य व्यक्ति कृष्ण कुमार धनुवार भी शामिल था जिन्हें गंभीर चोट आई है। घटना के बाद जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें