किरोड़ीमल कॉलेज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में इतिहास पद्धति पुस्तक का हुआ विमोचन, ​साहित्यविद् एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. मीनकेतन प्रधान और प्राचार्य डॉ. सोफिया अम्ब्रेला ने प्रो. अर्जुन झा की पुस्तक का किया विमोचन

Picture of kakajee

kakajee

​रायगढ़। स्थानीय किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव के दौरान कॉलेज में साहित्य और शिक्षा से जुड़ी एक नई पुस्तक ‘इतिहास पद्धति’ का विमोचन किया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और जाने-माने साहित्यकार डॉ. मीनकेतन प्रधान मौजूद रहे। उनके साथ मंच पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सोफिया अम्ब्रेला और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रीति षडंगी भी उपस्थित रहीं।

​मुख्य अतिथि डॉ. मीनकेतन प्रधान ने पुस्तक की तारीफ करते हुए कहा कि इतिहास को समझने और लिखने के लिए यह पुस्तक छात्रों के बहुत काम आएगी। उन्होंने लेखकों को इस मेहनत के लिए बधाई दी। प्राचार्य डॉ. सोफिया अम्ब्रेला ने कहा कि कॉलेज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन जैसे खुशी के मौके पर ऐसी पुस्तक का आना गौरव की बात है, इससे विद्यार्थियों को पढ़ने और रिसर्च करने की प्रेरणा मिलती है। प्रोफेसर डॉ. प्रीति षडंगी ने भी इस पुस्तक को शिक्षा के लिए एक अच्छी भेंट बताया।

​यह पुस्तक प्रो. अर्जुन झा के संपादन में तैयार हुई है। इसे लिखने में प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, रतन भारती, डॉ. राकेश चंदेल, दीपक वर्मा और श्रीमती नीता श्रीवास्तव ने भी अपना सहयोग दिया है। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने इस नई पुस्तक के आने पर खुशी जताई और लेखकों का उत्साह बढ़ाया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें