राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में घरघोड़ा में उग्र प्रदर्शन, रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Picture of kakajee

kakajee

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में रायगढ़ ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस ने उस्मान बेग जिला अध्यक्ष के निर्देश पर घरघोड़ा में जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आयोजित इस आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज़ दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को अपराध बताकर सरकार अपनी तानाशाही मानसिकता उजागर कर रही है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। उनका कहना था कि लोकतंत्र में असहमति को कुचलने का हर प्रयास सड़कों पर और तेज प्रतिरोध को जन्म देगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। युवा कांग्रेस ने दोहराया कि वह अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें