एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 एवं उसके पीछे एक टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 में बैठे 4 पुरुष एवं 1 महिला से पूछताछ करने पर टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 का पायलेटिंग करते आना बताये तब टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 को रोकने पर 3 व्यक्ति वाहन में थे पूछताछ करने पर वाहन के डिक्की एवं पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को अंगुल उडिसा से अकोला (महाराष्ट्र) ले जाना बताये । तथा जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 137 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 68 लाख 50 हजार रुपये जब्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से 8 आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
जप्त सम्पत्तीः-
01. 137 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये।
02 . परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन
(1) टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 कीमती 4 लाख रूपये
(2) मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 कीमती 2 लाख रूपये
03. 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये
कुल जुमला 74,88,400/- रूपये
गिरफ्तार आरोपियो का नाम-
बैकवर्ड लिंक –
(जहां से गांजा लिया गया ,जिला अंगुल ओडिशा)
01. शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा
02. बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
परिवहनकर्ता
01. महिला निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र
02. सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र,
03. नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
04. सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा
फॉरवर्ड लिंक
(जहां गांजा लेकर जाना था ,डेस्टिनेशन प्वाइंट जिला अकोला महाराष्ट्र)
01. दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार
02. शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र
