गहरे खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, दो की मौत, 30 से अधिक घायल, सगाई से घर लौटते समय हुआ भीषण सड़क हादसा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में बुधवार की रात सगाई कार्यक्रम के घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलट गई। इस घटना में 30 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं वहीं 2 ग्रामीण की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार बंगुरसूता गांव के रहने वाले ग्रामीण आज सुबह कंवर समाज के एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होनें के लिये कापू क्षेत्र के ग्राम गोसाईपोढ़ी गए हुए थे। जहां से घर वापसी के दौरान जब पिकअप में सवार ग्रामीण रात करीब 8 बजे के आसपास कापू-धरमजयगढ़ मार्ग में स्थित विजयघाट के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे पिकअप वाहन गहरे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 30 से अधिक लोगों को चोट आई है। वहीं दो ग्रामीण काला राम राठिया पिता वृझ राम राठिया उम्र 60 वर्ष ग्राम बंगरसुता थाना छाल एवं छतर सिंह राठिया पिता सिदार सिंह राठिया उम्र लगभग 60 वर्ष ग्राम ग्राम बंगरसुता थाना छाल की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायकों को उपचार के लिये कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तीन लोगों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है। धरमजयगढ़ पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें