9 निरीक्षक समेत 2 उप निरीक्षकों के बदले प्रभार, एसएसपी ने जारी किया आदेश, किसे कहां भेजा गया….पढ़िए पूरी खबर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 9 निरीक्षक के अलावा 2 महिला उप निरीक्षक का प्रभार बदला है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी रायगढ़ ने विभागीय काम काज में कसावट लाने तबादला आदेश जारी किया है, इस आदेश के तहत पुसौर थाना प्रभारी रहे राम किंकर यादव थाना प्रभारी पूंजीपथरा बनाया गया है, इसी तरह प्रशांत राव जूटमिल थाना प्रभारी से थाना प्रभारी तमनार, मोहन भारद्वाज कोतरा रोड थाना प्रभारी से थाना प्रभारी पुसौर, अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जूटमिल, राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा थाना प्रभारी से थाना प्रभारी चक्रधर नगर, नसीरुददीन खान सायबर थाना से थाना प्रभारी छाल, त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल थाना प्रभारी से थाना प्रभारी चौकी प्रभारी खरसिया, अमित तिवारी को चौकी प्रभारी खरसिया से रक्षित केन्द्र भेजा गया है। इसी तरह उप निरीक्षक श्रीमती कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं दीपिका निर्मलकर को कोतरा रोड थाना भेजा गया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें