केवड़ाबाड़ी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का महापौर ने किया निरीक्षण, शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

Picture of kakajee

kakajee

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की सूचना मिलते ही महापौर जीवर्धन चौहान ने जल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कर जल आपूर्ति व्यवस्था शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद प्रतिनिधि संदीप क्षत्रीय, निगम के एई सूरज देवांगन, सब इंजीनियर मुन्ना ओझा सहित निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि यह पाइपलाइन 32 एमएलडी फिल्टर प्लांट से ओवरहेड टैंक में पानी भरने वाली मुख्य फीडर लाइन है, जिससे वेयरहाउस एवं राजीव नगर पानी टंकियों में जल आपूर्ति की जाती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए महापौर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महापौर चौहान ने कहा कि नगरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है और मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण कर आपूर्ति सामान्य की जाएगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें