एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, परेड की सलामी लेकर बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास, वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, स्टोर और बीडीएस टीम का निरीक्षण, संसाधनों की स्थिति की ली जानकारी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने आज पुलिस लाइन रायगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी लेकर उन्होंने अधिकारियों के नेतृत्व में एक-एक प्लाटून का परेड अभ्यास कराया तथा जवानों की अनुशासन, सजगता और परेड दक्षता का निरीक्षण कर जवानों को ईनाम भी दिए। निरीक्षण के दौरान परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का भी विशेष अभ्यास कराया गया, जिसमें पुलिस की एक पार्टी को बलवाई और दूसरी पार्टी में प्रशासन, पुलिस अधिकारी एवं मेडिकल टीम की टीमें बनाकर वास्तविक परिस्थिति के अनुरूप मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
बलवा ड्रिल के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पूरी कवायद में शामिल होकर जवानों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया और बलवा नियंत्रण की रणनीति, समन्वय और अनुशासन के महत्व को समझाया। इसके पश्चात एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित वाहन शाखा, स्टोर, आर्म्स शाखा तथा बीडीएस टीम का बारीकी से निरीक्षण किया और उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों एवं रखरखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार और कमियों की पूर्ति के निर्देश दिए।
मीडिया से चर्चा में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि बलवा ड्रिल नियमित प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस बल पूरी तैयारी और समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से जवानों की कार्यक्षमता और आपात स्थिति से निपटने की क्षमता मजबूत होती है, यह अभ्यास रायगढ़ पुलिस की प्रैक्टिस में है ।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय नागवंशी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, रामकिंकर यादव, मोहन भारद्वाज सहित पुलिस लाइन एवं शहर के विभिन्न थानों का स्टाफ उपस्थित रहा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें