“ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मैरिज गार्डन के पास युवक से किया था मारपीट

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। पिछले साल 24-25 मई की रात थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट में युवक ने बताया कि 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लड़कों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में मनीष बिहारी, बबलू दास महंत, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की।
प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(क) जोड़ी गई।
घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। दिनांक 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को शहर में घूमते देखे जाने की सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में चक्रधरनगर पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदल चुका था और पहचान छिपाने के लिए बाल व दाढ़ी बढ़ा ली थी। आरोपी अंशुल ठाकुर को न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है।
इसी मामले में फरार एक अन्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू पिता मनोज सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (हाल मुकाम छातामुड़ा बाईपास, थाना जूटमिल) को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी मनीष बिहारी पर थाना जूटमिल में भी मारपीट और अन्य अपराध दर्ज है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें