सूखा नशा की खेती के खिलाफ 12 मार्च को भाजपा कार्यालय घेराव और संगठनात्मक बैठक

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा 12 मार्च को रायगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार तथा राज्य सरकार पर इसे संरक्षण देने के आरोप के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी व शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित यह घेराव कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के सामने किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में सूखा नशा अफीम की खेती भाजपा के नेताओं के द्वारा ही किया जा रहा है। जिसमें दुर्ग जिला के बाद आज बलरामपुर जिला में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। जिससे यह लगता है कि इस डबल इंजन की सरकार में प्रदेश को अफीम की खेती का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर रायगढ़ जिला के ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी व शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में 12 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इसके पश्चात उसी दिन दोपहर 3 बजे रायगढ़ कांग्रेस भवन में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय की उपस्थिति में बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए नियुक्ति के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही यह आंदोलन प्रभावी और सफल हो सकेगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें