रायगढ़ के कुरकुट नदी में मिला दो हाथियों का शव, मौत के कारणों के जांच में जुटी वन विभाग की टीम, तीन लोगों से की जा रही पूछताछ

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को कुरकुट नदी में दो हाथी शावक का शव मिला है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी कक्ष क्रमांक 1273 आरएफ के पास आज दोपहर गांव के ग्रामीणों ने दो हाथी शावक का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों उनके क्षेत्र में 19 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। गांव के ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नदी में नहाते समय यह घटना हुई होगी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी शावकों की मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

तीन संदेहियों की जा रही पूछताछ
बताया जा रहा है कि नदी के बगल में खेत है, जिसमें किसानों के द्वारा सोलर पैनल का फेसिंग लगाया है, इस लिहाज से वन विभाग ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रायगढ़ वन मंडल में 37 हाथियों का दल
एक अन्य जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में इन दिनों कुल 37 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसमें घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट में 19 हाथी, डेहरीडीह में 7, सामारूमा में 5, कांटाझरिया में 2, कमतरा और कसडोल में भी 2-2 हाथियों की मौजूदगी है। 19 हाथियों के दल में से ही दो हाथियों की मौत हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें