वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, दो हाथियों के शव मिलने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो हाथियों के शव मिलने के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सघन जांच और पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो सावन हाथियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव नदी के सोपानी क्षेत्र के पास होने के कारण वन विभाग के लिए मौत के कारणों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था। वन विभाग के आला अधिकारीयों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए आरोपीयों कि सघन तलाश में जुटी हुई थी
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम के निर्देश पर उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा के मार्गदर्शन में और प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की। लगातार पूछताछ और सघन जांच के बाद टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार राठिया (55 वर्ष) पिता मेहत राम और धरम सिंह राठिया (38 वर्ष) पिता फूल सिंह, दोनों निवासी पाका दरहा शामिल हैं। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खेत में सिंचाई के लिए नदी में मोटर लगाई थी, जिससे करंट फैल गया और तीन दिन पहले उसकी चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त सोलर प्लेट, तार, बैटरी, फेंसिंग वायर, वाटर पाइप सहित अन्य सामग्री भी वन विभाग ने जब्त कर ली है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें