फिर एक दंतैल हाथी का शव मिला, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर, मौत के कारणों की जांच में जुटी टीम

Picture of kakajee

kakajee

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के मौत होनें का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में आज एक बार फिर से वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के करंजवार गांव में एक दंतैल हाथी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई मंे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के करंजवार गावं में आज सुबह एक नर दंतैल हाथी का शव गेहूं के खेत में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद वन विभाग की टीम का घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी के मौत के कारणों का अभी स्पष्ट कारण पता नही चल सका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल आसपास इलाके की जांच की जा रही है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों ये यहां जंगली हाथियों की गतिविधयां देखी जा रही थी।
विदित रहे कि छत्तीसगढ़ में लगातार कटते जंगल और बढ़ते जंगली हाथियो की संख्या की वजह से अब हाथी और मानव द्वंद्व की घटनाएं लगातार सामने आते आ रही है। पिछले दिनों रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में भी करंट की चपेट में आकर दो हाथियों की मौत हो चुकी है, इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेजे की प्रक्रिया की जा रही है वहीं एक अन्य की तलाश जारी है।
गांव के ग्रामीण बताते हैं कि खासकर गर्मी के दिनों में जंगली हाथी भोजन और पानी की तलाश में भटकते हुए गांव तक आ पहुंचते हैं इस दरम्यान ग्रामीणों के फसलों व घरों को हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है वहीं कभी-कभार अवैध करंट की चपेट में आकर हाथियों की मौत की खबर भी सामने आते रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें