आम पेड़ में झूलती मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अटल आवास के पास एक आम के पेड़ पर युवक की झूलती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, वहीं परिजन और पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
मृतक की पहचान पप्पू पैंकरा पिता प्रेमलाल पैंकरा (उम्र 24 वर्ष), निवासी नेगीपारा घरघोड़ा के रूप में की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें