सत्यानंद प्रधान के हत्यारे अब भी पुलिस पकड़ से बाहर, महिला समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों 18 फरवरी को सत्यानंद प्रधान की हत्या मामले में अब कोलईबहाल गांव की महिला समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच कराने एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कोलईबहाल महिला समूह की महिलाओं ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने 18 फरवरी की रात सत्यानंद प्रधान की हत्या कोलईबहाल-बेहरापाली पुल के पास कर दी गई थी। इस घटना के काफी दिन बीत जाने के बावजूद अपराधी की गिरफ्तारी नही हो पाने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि अभी तक पुलिस ने कई युवकों एवं महिलाआंे से पूछताछ की जा चुकी है। लगातार पूछताछ के कारण क्षेत्र के लोगों को मानसिक तनाव एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करन पड़ रहा है। महिलाओं ने यह भी कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा नही हो पाता है तो क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कमजोर हो सकता है। इस लिहाज से गांव के महिला समूह ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
गांव में मादक पदार्थ की होती है बिक्री
कोलईबहाल महिला समूह की महिलाओं ने अपने ज्ञापन के माध्यम से यह भी शिकायत किया है कि कुछ मोहल्लों में मादक पदार्थो की अवैध बिक्री हो रही है। जिससे कारण बाहरी लोगों का उनके गांव में आना-जाना लगा रहता है। इसलिये उन्होंने अपने ज्ञापन में मादक पदार्थ की बिक्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें