रेगाव सरपंच की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों का आरोप – निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं

Picture of kakajee

kakajee

तमनार थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें एक सरपंच की मौत होने की जानकारी सामने आई है बता दे की ग्राम उत्तर रेगाव गांव के सरपंच के सड़क हादसे में मौत हो गई है पुलिस मौके पर मौजूद है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि सरपंच देर रात मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी अंधेरे में निर्माणाधीन गड्ढे में गिर गए।मिली जानकारी के अनुसार घटना ढोलनारा गांव के पास की है, जहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रेगांव के सरपंच जेग राम भगत देर रात मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी दौरान सड़क पर किसी प्रकार की डायवर्सन व्यवस्था या चेतावनी बोर्ड नहीं होने के कारण वे सीधे निर्माणाधीन गड्ढे में गिर गए।बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ और सरपंच का शव रात भर गड्ढे में ही पड़ा रहा।
सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे के ठेका कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। सड़क पर न तो डायवर्सन बनाया गया था और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें