अवैध कबाड़ परिवहन पर सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिछले 48 घंटों में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 3 ट्रक वाहनों से करीब 75 टन लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 69 हजार रुपये है, जबकि कार्रवाई में जब्त वाहनों की कीमत करीब 37 लाख रुपये है। इस प्रकार 3 कार्रवाई में कुल 60 लाख 69 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई जारी
थाना पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन पर शिकंजा कसा। 15 मार्च को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में गेरवानी चौक में 18 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 एजेड 7090 को रोककर जांच की गई, जिसमें करीब 31 टन लोहे का एंगल, छड़ एवं मशीनरी पार्ट्स का स्क्रैप लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 10,30,500 रुपये आंकी गई। वाहन चालक नितीश कुमार (25 वर्ष) निवासी कनाई थाना चारपोखरी जिला आरा भोजपुर (बिहार) के कब्जे से उक्त स्क्रैप जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 35(क)(ड) 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
अवैध कबाड पर पुसौर पुलिस की सप्ताह में दूसरी कार्रवाई-
वहीं थाना पुसौर पुलिस ने सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को सरिया से पुसौर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक ओडी -09- एन 9105 को रोककर जांच की। ट्रक में लोहे का कबाड़ लोड मिला। चालक विजेन्द्र लाहुर (50 वर्ष) निवासी चचौरा थाना सब जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से पूछताछ में उसने कबाड़ को रायगढ़ ले जाना बताया, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर 25.620 टन स्क्रैप (कीमत 7,68,600 रुपये) तथा ट्रक (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।
गस्त दौरान कोतरारोड़ पुलिस की सटिक कार्रवाई
इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने भी रात्री गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर कोसमनारा तिराहा में नाकेबंदी कर 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 5899 को रोककर जांच की। वाहन चालक मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी छोटेवां थाना अवतार नगर जिला सारण (बिहार) ने ट्रक में करीब 19 टन लोहे का छड़ के टुकड़े एवं कबाड़ रायगढ़ ले जाना बताया। माल के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने नोटिस देने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 5,70,000 रुपये कीमत का स्क्रैप सहित ट्रक को जब्त कर धारा 35(क)(ड) 303(2) के तहत कार्रवाई की तथा चालक पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें