अज्ञात पिकअप की ठोकर से बाईक सवार युवक की मौत, बैंक जाते समय हुई घटना, आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात पिकअप चालक की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा साहू ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 9 मार्च की सुबह 10 उसका बड़ा भाई माधव साहू बैंक के काम के सिलसिले में अपनी मोटर सायकल में सवार होकर धरमजयगढ़ गया था। इसी बीच शाम करीब 4 बजे रिश्तेदार ने फोन करके बताया कि पुरूंगा शिकार रोड के पास माधव साहू जख्मी हालत में पड़ा है। इस सूचना के बाद जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि माधव साहू सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा था उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे और मोटर सायकल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल माधव को परिजनों ने तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र हाटी लेकर गए जहां मौके पर मौजूद डाक्टर ने स्थिति को देखते हुए घायल को उचित उपचार के लिये रेफर करने को कहा गया।
कृष्णा साहू ने बताया कि घायल माधव साहू को इलाज के लिये न्यूज कोरबा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान रात करीब सवा 9 बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जब लोगों से पूछताछ की गई तो उन्हें बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे के आसपास पिकअप चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को जोरदार ठोकर मारने से यह घटना हुई है।
बहरहाल मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें