खरसिया के हमालपारा से तीन बच्चे अचानक हुए लापता, पुलिस तलाश में जुटी, परिजनों ने कही ये बात…..पढ़िए पूरी खबर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। खरसिया के हमालपारा से तीन बच्चों के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस तीनों बच्चों की तलाश में जुट गई है। पढ़ाई लिखाई करने की बात पर डांट फटकार लगाने से नाराज होकर तीनों के चले जाने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र के हमालपारा से आज सुबह तीन बच्चे अचानक से लापता हो गए है, आसपास काफी पतासाजी करने के बावजूद तीनों के पता नहीं चलने पर परिजनों ने खरसिया चौकी पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है। बच्चों की मां ने बताया कि उसकी बेटी डिम्पल महंत 7 वी कक्षा, चंद्रसेन महंत 6 वी क्लास में पढ़ते है जो उनके रिश्तेदार का एक अन्य युवक मयंक उर्फ कुंदन जो कि रायगढ़ का रहने वाला है और उनके यहां तकरीबन 3 महीने से रहता था। उसके साथ आज सुबह से ट्रेन में बैठ कर कहीं चले गए हैं। महिला ने यह भी बताया कि मयंक 10 वी की पढ़ाई करके छोड़ चुका है और उसके दोनों बच्चे भी पढ़ाई में कमजोर थे, पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाने के बाद से नाराज होकर बच्चे घर छोड़कर कहीं चले गए है।

इस मामले में खरसिया पुलिस ने बताया कि लगातार बच्चों की पतासाजी करते हुए उन्हें ट्रेस किया जा रहा, जल्द ही तीनों बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें