खैरपुर से उभरी मजबूत नेतृत्वकर्ता: चंदा गुप्ता को मिली भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़/खैरपुर:- भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में श्रीमती चंदा गुप्ता को जिला सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं संभाग प्रभारी रामु रोहरा की सहमति से यह जिम्मेदारी चंदा गुप्ता को सौंपी है। संगठन ने उनके कार्यशैली, समर्पण और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
खैरपुर की तेजतर्रार उपसरपंच के रूप में चंदा गुप्ता पहले से ही अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी मजबूत सामाजिक छवि, जनसरोकारों से जुड़ाव और सक्रिय कार्यशैली के कारण वे अंचल में काफी लोकप्रिय हैं। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है।
उनकी इस नियुक्ति से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विश्वास जताया है कि चंदा गुप्ता अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें