मंडल प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जिला महामंत्री विकास केडिया ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के जिला कार्यालय में आगामी मंडल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर रायगढ़ नगर मंडल एवं चक्रधर जूट मिल मंडल के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया गया एवं कार्यकर्ताओं के मध्य जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केडिया ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत जानकारी साझा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें