बंदर और कुत्ते में दिखी अनोखी दोस्ती, पीठ में बैठकर मस्ती करते नजर आया बंदर, सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां बंदर और कुत्ते के बीच अनोखी दोस्ती देखने को मिली। इस नजारे ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

ये नजारा है रायगढ़ जिले केखरसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमनारा गांव का, जहां इंसानों में बढ़ती दुरियों के बीच बेजुबानों ने अनोखी दोस्ती का संदेश दिया है। वीडियो में देख सकते है कि शरारती बंदर बेफिक्र होकर कुत्ते की पीठ पर सवार है, मानो उनके बीच बरसों पुरानी दोस्ती हो। इस दौरान कुत्ता में शांत होकर एक ही जगह पर चुपचाप खड़ा नजर आ रहा है और वही कुछ बंदर कुत्ते आसपास भी घुमते नजर आ रहे हैं।

इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बहुत कम ही ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, अक्सर कुत्तों और बंदरों के बीच झगड़ा ही देखा जाता है। बहरहाल कुत्ते और बंदरों के बीच दोस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें