शहरवासी ध्यान दें…! कल इतवारी बाजार रहेगा बंद, कई निर्माण कार्यो को दिया जा रहा अंतिम रूप

Picture of kakajee

kakajee

शहर के इतवारी बाजार में ऑक्सीजोन का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है और लगभग कार्य पूर्णता की ओर है। आगामी रविवार 29 मार्च को साप्ताहिक बाजार के स्थान पर कार्य को अंतिम स्वरूप दिए जाने हेतु पार्किंग की सफाई, स्टाम्प एरिया पोलिश वर्क तथा नाली का कवर लगाने का कार्य किया जाना है। जिसके कारण रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार रविवार को बंद रहेगा। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता द्वारा बताया गया है कि इसकी पूर्व सूचना समस्त बाजार में आने वाले वेंडरों को पूर्व में दी जा चुकी है तथा इस विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन भी सूचित होवे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें