रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 30 मार्च की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30-35 वर्ष आयु के एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव रेलवे ट्रैक (UP लाइन) के पास मिला, जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रेलवे प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि, “अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें