रायगढ़ एवं जशपुर जिले के दो गांजा सप्लायर को 14 किलो गांजा के साथ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता ने सरगुजा के पास किया गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

सरगुजा। नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।
कल शाम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि जिला रायगढ़ एवं जशपुर के सप्लायर लोग थाना सीतापुर अंतर्गत राधापुर बेरियर के आस-पास भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई करने वाले हैं..सूचना यह भी मिली कि उनमें से एक के पास सफेद रंग की पल्सर बाईक भी होगी जिसका नंबर CG13BB 9565 है। आबकारी उड़नदस्ता की टीम देर शाम से ही सिविल ड्रेस में राधापुर बैरियर के आस-पास घेराबंदी कर निगरानी रखी हुई थी। लगभग रात्रि 9 बजे के आस पास दो पल्सर बाइक में 5 लोग राधा पुर बैरियर से बनेया रोड में सुनसान जगह पर जाकर खड़े हुए।
आबकारी उड़नदस्ता की टीम चारों तरफ से आगे बढ़ी। अचानक सभी बाइक सवार भागने लगे..रात्रि का फायदा उठाकर तीन लोग भाग गए तथा दो लोगों को पकड़ा जा सका। जो दो लोग पकड़े गए उन्होंने अपना नाम टीकेश्वर यादव निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़ तथा खिलेश्वर यादव निवासी राजाआमा जिला जशपुर बताया..भागने वाले तीनों आरोपी का नाम दीनू यादव, किशोर पैकरा एवं प्रदीप यादव है। तीनों राजाआमा थाना बागबहार जिला जशपुर के रहने वाले है। जो दो लोग पकड़े गए उन दोनों के पास पिट्ठू बैग में 7-7 पैकेट गांजा कुल 14 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत कार्रवाई की गई..पकड़े गए कुल गांजे की कीमत लगभग तीन लाख रुपए है।। तथा पकड़े गए दो बाइक की कीमत पांच लाख रुपए है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जशपुर एवं रायगढ़ जिला गांजा की तस्करी के लिए कुख्यात है क्योंकि दोनों जिला का बॉर्डर ओड़िशा राज्य से लगा हुआ है ओड़िशा राज्य गाँजा की खेती के लिए कुख्यात है। रायगढ और जशपुर जिले के कुछ लोग इसी बॉर्डर का फायदा उठाकर गांजे का धड़ल्ले से व्यापार करते हैं। उड़ीसा में गाँजा बहुत सस्ता है उसी सस्ते गांजे को लोग छत्तीसगढ़ में महंगे रेट में बेचकर काफी मुनाफा कमाते हैं।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..उक्त कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी तथा नगर सैनिक रणविजय सिंह..महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें