शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न, 150 से अधिक छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने उठाया स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय, जोबी-बर्रा में यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बर्रा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित।महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं औषधालय से पधारे मेडिकल दल द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
तत्पश्चात प्राचार्य रवींद्र कुमार थवाईत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए उत्तम स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता हैय आधुनिक जीवनशैली के तनाव और खान-पान की विकृतियों से बचाव के लिए छात्रों को आयुर्वेद व योग अपनाना चाहिए। प्रभारी योगेंद्र राठिया ने कहा कि सेवा और समर्पण ही रेड क्रॉस का ध्येय हैय परिसर में ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अध्ययन स्थल पर ही सहज चिकित्सीय सुविधा व मार्गदर्शन मिलता है। शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बर्रा के चिकित्सक डॉ. एम. महापात्र एवं फार्मासिस्ट फूल दास महंत द्वारा 150 से अधिक छात्र-छात्राओं व स्टाफ का रक्तचाप एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मौसमी सर्दी-खांसी, सिरदर्द, पाचन विकार, गैस, एसिडिटी व कमजोरी की जांच कर डॉ. महापात्र ने जीवनशैली सुधार व योग का परामर्श दिया तथा फार्मासिस्ट फूल दास महंत के सहयोग से सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क आयुर्वेदिक टॉनिक, वटी, चूर्ण व काढ़ा वितरित किया गया। शिविर को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक श्री वासुदेव पटेल, डॉ. श्वेता कुम्भज, डॉ. ज्ञानमणि एक्का, श्री आर.एन. जांगड़े, श्री आदित्य राज गुप्ता, श्री के.के. साहू, श्रीमती रेवती राठिया तथा कार्यालयीन स्टाफ पी.एल. अनंत, हितेश, दीपांजली चौहान, महेश सिंह, महात्मा सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें