RAIGARH : अलग-अलग सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत, 5 अन्य घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग घटना में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो जाने की घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई हैं वहीं 5 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पहली सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम कर्रापाली अडभार के रहने वाले पांच ग्रामीण कन्हैया लाल बंजारे 50 साल, अंजली बंजारे 22 साल, ललिता बंजारे 45 साल, भास्कर बंजारे 12 साल, बसंत बघेल 13 साल, ये सभी लोग बीती रात अंबिकापुर से वापस अपने गांव लौट रहे थे, बताया जा रहा है कि आज तड़के करीब 3 बजे जब वे खरसिया क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास पहुंचे ही थे कि कार चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सड़क किनारे एक पेड से जा टकराई। इस घटना में कार चला रहे कन्हैया लाल बंजारे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं चार अन्य को चोट आई है।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए कुछ घायलों को खरसिया के निजी अस्पताल के अलावा गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इसी तरह की दूसरी घटना में राधेश्याम भारतेंदु ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके जीजा शिवकुमार आजाद ने फोन करके बताया कि ग्राम ईला से महेश कुमार भारतेन्दु,चंद्रकांत अजगल्ले के साथ छतराम भारतेन्दु का तबियत खराब होनें से उसे रायपुर ले जाया जा रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास जब वे लोग मिरीगुडा पुलिया के पास पहंुचे ही थे कि कार चालक चंद्रकांत अजगल्ले अपने तेज रफ्तार कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाईडर से जा टकराया। इस घटना के बाद घायलों को तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने की वजह से छतराम भारतेन्दू की मौत हो गई वहीं महेश कुमार भारतेन्दू के मुंह मे चोट लगने के कारण उसके ऊपर का कई दांत टूट गया है।
बहरहाल राधेश्याम भारतेंदु की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस इनोवा कार चालक चंद्रकांत अजगल्ले के खिलाफ धारा 184, 106 (1) 125(ए) 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें