रायगढ़ में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ाया, चालक की पतासाजी में जुटी पुलिस, कई बेशकीमती लकड़ियां बरामद

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले के छाल क्षेत्र में बीती रात तहसीलदार, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात घेराबंदी कर अवैध लकड़ियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके के तस्करों में हड़कंप की स्थिति है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व, पुलिस और वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि धरमजयगढ़ की ओर से एक संदिग्ध ट्रक भारी मात्रा में वन संपदा लेकर खरसिया की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही छाल तहसीलदार लोमेश मिरी, छाल रेंजर राजेश चौहान और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। रात करीब 10 बजे टीम ने छाल क्षेत्र में जाल बिछाया। जैसे ही ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9323 वहां पहुँचा, अधिकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को फंसा हुआ देख ट्रक चालक और हेल्पर वाहन की चाबी लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। ​जब टीम ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही महानिम, नीलगिरी और बेशकीमती सागौन की लकड़ियां ठसाठस भरी मिलीं। प्रारंभिक जांच में न केवल लकड़ियां अवैध पाई गईं, बल्कि ट्रक की नंबर प्लेट भी फर्जी और संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिससे इस तस्करी के पीछे एक बड़े गिरोह के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें