रेलवे अंडरब्रिज में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल, रोड सरफेसिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य हेतु JSPL रेल अंडरब्रिज (LHS – 290) बंद रहेगी

Picture of kakajee

kakajee

बिलासपुर :- मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रेल अंडरब्रिज में लोगों को बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है | इसी क्रम में रायगढ़–किरोड़ीमलनगर सेक्शनों के मध्य किमी 590/04-590/18 में स्थित JSPL रेल अंडरब्रिज (LHS-290) को दिनांक 15 मई (शुक्रवार) से 03 जून 2026 (बुधवार) तक पूर्णतः बंद कर रोड सरफेसिंग सहित एवं अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्णय लिया गया है ।
इसके फलस्वरूप यह रोड अंडरब्रिज दिनांक 15 मई (शुक्रवार) से 03 जून 2026 (बुधवार) तक सड़क आवागमन हेतु पूर्णतः बंद रहेगी।
इस अवधि में सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में अप साइड में कलमी एवं डाउन साइड में जेएसपीएल प्लांट रोड का उपयोग किया जा सकता है।
सड़क यातायात बंद होने के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें