खबर का हुआ असर, सोते से जागा नगर निगम, पाईप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ होगी एफआईआर, अवैध निर्माण मामले में भी निगम करेगा कार्रवाई

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। देश की सबसे विश्वस्त समाचार न्यूज वेब साईट काकाजी डॉट काम ने कल शाम पूरी प्रमुखता के साथ शहर के सावित्री नगर इलाके में नई सड़क के खोदे जाने के साथ-साथ वहां होटल संचालक और पास के नये निर्माण कार्य को प्रमुखता से प्रसारित किया था, इतना ही नही खबर में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये थे कि किस तरह करोड़ो की सड़के अचानक खोदी जाती है और कहीं नया नाली निर्माण किया जाता है जिसके कारण निगम को आर्थिक क्षति होती है वहीं जनता को भी खासी परेशानी होती है। अब इस समाचार के प्रकाशन के कुछ घंटो बाद नगर निगम प्रशासन अब कार्रवाई की बात कही है।
क्या है पूरा मामला
सावित्री नगर रोड, मिट्ठूमुड़ा के पास शिवम होटल मॉलधक्का रोड स्थित भवन निर्माण कार्य अभिषेक अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान मुख्य सड़क पर लगभग छह स्थानों पर खोदाई की गई, जिससे नगर निगम की मुख्य जल प्रदाय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन टूटने के कारण 13 मई 2026 की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर, राजीव नगर, मिट्ठू मोड, सावित्री नगर, चमड़ा गोदाम संबंधित क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
जल प्रदाय प्रभावित होने से क्षेत्रीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी मामले पर असंतोष व्यक्त किया गया। निगम प्रशासन ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सड़क खोदाई एवं निर्माण कार्य के लिए नगर निगम अथवा अन्य सक्षम प्राधिकरण से किसी प्रकार की पूर्व अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।
निगम प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक मार्ग की खुदाई कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे न केवल निगम को आर्थिक क्षति हुई बल्कि आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीर मानते हुए निगम प्रशासन ने थाना जूटमिल से सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने, शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने एवं बिना अनुमति सार्वजनिक मार्ग खोदने से संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध कराया है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण, बिना अनुमति सड़क कटिंग, पाइप लाइन से छेड़छाड़ अथवा निगम की किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विधिवत लें अनुमति नहीं तो होगी एफआईआर
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि निगम की जल प्रदाय पाइप लाइन, सड़क एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियां आम जनता की सुविधा के लिए निर्मित की जाती हैं। इनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बिना अनुमति सड़क खोदाई करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों, भवन निर्माताओं एवं ठेकेदारों से किसी भी निर्माण कार्य, सड़क कटिंग अथवा खुदाई से पूर्व निगम प्रशासन से विधिवत अनुमति अवश्य प्राप्त की अपील की है, ताकि आम जनता को असुविधा न हो और शहर की मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

बड़पारा आरपीएफ बैरक के 160 मीटर बाउंड्री को निगम प्रशासन ने किया कब्जा मुक्त, सड़क निर्माण का रास्ता साफ, रेलवे स्टेशन के लिए मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग, प्रमुख सड़कों पर यातायात दबाव होगा कम

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें