एनटीपीसी लारा में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समूह योगाभ्यास शिविर आयोजित

Picture of kakajee

kakajee

 

पूरे विश्व के साथ जुड़ते हुए एनटीपीसी लारा परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। योग शिविर का उद्घाटन श्री सुभाष ठाकुर परियोजना प्रमुख एवं श्रीमती रेखा ठाकुर, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा किया गया। इस वर्ष की योग दिवस की थीम है स्वस्थ आयु के लिए योग । इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने बढ़ते उर्म के साथ हम कैसे स्वस्थ रह सकें इस पर इस साल के थीम दर्शाता है। इस अवसर पर अनुभवी योग प्रशिक्षक के तत्वाधान में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। श्रीमती रेखा ठाकुर ने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होता है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन देश और दुनिया में व्यापक स्तर पर किया गया, जिसमें लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें