Raigarh News: सड़क हादसे में 2 की मौत, परिजनों की रिपोर्ट के आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस दोनों ही मामलों में आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है जिसमें गुरुवार की शाम 7 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना कि सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव कि शिनाख्त सहित अज्ञात वाहन कि पतासाजी मे जुट गई है। बताएं अनुसार मृतक संतोष मांझी 35 साल, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छिरभौना का बताया जा रहा है। जो कल शाम अपने घर जा रहा था, इसी बीच यह घटना हो गई।फिलहाल पुलिस मामले कि जाँच मे जुट गई है।

इसी तरह की दूसरी घटना में घसिया राम चौहान ने कल लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल दोपहर 2 बजे उसके पिता रामनाथ चौहान पैसा निकालने के लिये कियोस्क शाखा जाने के नाम पर घर से निकले थे। इस दौरान गांव के ही रहने वाले सुरेश सिदार ने उसे बताया कि अटल चौक के पास मोटर सायकल के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से उसे पिता को जोरदार ठोकर मार दिया। घसिया राम चौहान ने बताया कि इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहंुचा तो देखा कि खून से लथपथ अवस्था में उसके पिता की मौत हो चुकी थी।
बहरहाल घसिया राम चौहान की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी बाईक सवार के खिलाफ धारा 106(1) 184 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें