Kakajee News

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से मची चीख पुकार, 40 से ज्यादा यात्रियों सवार, 10 से ज्यादा घायल

Picture of kakajee

kakajee

जशपुरनगर। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया रामगढ़ से झारखंड से कोरबा जा रही ‘जय बाला यात्री बस सुबह करीब 3:30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डायवर्सन में पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस पलटते ही चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे बने डायवर्सन में पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस और प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बस में 40 यात्री सवार, 10 से ज्यादा घायल

हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल कुनकुरी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। घायलों में जशपुर निवासी शोभंती भगत (50 वर्ष) और उनकी पुत्री रीमा भगत (23 वर्ष) भी शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए होली क्रॉस अस्पताल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर अंतिम और आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी।
हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटा लिया गया और यातायात सामान्य करने की भी कार्रवाई कर दी गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेजशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम चरौदा में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, सिंचाई, सड़क, बिजली और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें