Kakajee News

भारी वाहन के चालक ने बाईक सवारों को कुचला, दो की मौत, तीसरा युवक सीरियस, बंगुरसिया-हमीरपुर मार्ग मे हुआ हादसा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह भारी वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार की सुबह तकरीबन 10ः40 के आसपास भारी वाहन क्रमांक ओडी 16 सी 7859 के चालक ने चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। काकाजी को मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में बाईक सवार युवक प्रकाश राठिया 20 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना के बाद दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही दूसरे युवक उम्र करीब 21, साल वहीं तीसरे युवक ज्ञानचंद मिर्धा 21 साल, गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद आरोपी वाहन को मौके पर ही छोडकर फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के बताये जा रहे हैं जो आज सुबह किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे इसी बीच यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें