परिसीमन व डी लिस्टिंग पर मुखर होगा सर्व आदिवासी समाज, बैठक में समाज के विभिन्न वर्गो ने की चर्चा

by Kakajee News

रायगढ़। सामान नागरिक संहिता, परिसीमन, डी लिस्टिंग और नव अगस्त की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की एक बैठक बोईरदादर बैंक कालोनी स्थित मिंज छत्तीसगढ़िया फेब्रीकेशन में रखी गई जहां सर्व आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आपस में विचार विमर्श किया गया।
रविवार को मिंज छत्तीसगढ़िया फैब्रीकेशन बैंक कॉलोनी हिमलिया हाइट्स रोड बोईरदादाद रायगढ़ छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारीयों के साथ बैठक रखा गया था। जिलाध्यक्ष सुनील मिंज छ ग सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, लक्ष्मण सिदार, विजय तिर्की, रितेश सिदार, ई कुजूर, विजय कुमार भगत, एल आर एक्का, गुरवारू एक्का, जॉन तिर्की, मुरलीधार पैकरा, जालंधर साय, हबील खलखो, संजय उरांव, संजय टोप्पो, गजेंद्र सिंह , नवीन सिदार और अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारियों उपाथित थे।
इस बैठक में समान नागरिक संहिता में चर्चा, 2027 में परिसीमन, आदिवासी धर्म कलम ,डी लिस्टिंग, 9 अगस्त की विशेष तैयारी तथा समाज को एकसूत्र में जोड़े रखने सहित आदिवासी समाज के महापुरूषों की प्रतिमा निर्माण तथा जिले में ब्लाक कमेटी के गठन करने को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया।

Related Posts

Leave a Comment