रायगढ़ में 9 जुलाई को सजेगा ‘इन्द्रधनुष’ प्रदर्शनी का रंगीन संसार, एक ही छत के नीचे मिलेगा राखी से लेकर फैशन और गृह सज्जा का शानदार कलेक्शन

by Kakajee News

रायगढ़। शहर की सामाजिक संस्था दिव्य शक्ति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 जुलाई को ‘इन्द्रधनुष’ नामक एक दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी गौरी शंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन में आयोजित होगी, जहां शहरवासियों को किफायती कीमतों पर आकर्षक और उपयोगी उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी।
संस्था की अध्यक्ष कविता बेरीवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण तैयार किए गए हैं। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए विभिन्न डिजाइनों की आकर्षक राखियों का विशेष कलेक्शन रहेगा। इसके अलावा ब्रांडेड पर्स, लेटेस्ट कपड़े, खूबसूरत साड़ियां, ट्रेंडी कॉर्ड सेट, लड्डू गोपाल की पोशाक, इमिटेशन ज्वेलरी, बंदनवार, बैग, बेडशीट, दोहर सहित घर और फैशन से जुड़े कई अन्य उत्पाद बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।
कविता बेरीवाल ने शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे इस विशेष प्रदर्शनी में पहुंचकर खरीदारी का आनंद लें और स्थानीय महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि दिव्य शक्ति संस्था लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन करती रही है।
संस्था की अध्यक्ष कविता बेरीवाल एवं उनकी पूरी टीम की देखरेख में आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए खरीदारी के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का भी एक विशेष अवसर साबित होगी।

Related Posts

Leave a Comment