पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात, 6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 6 नग एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीकांत सिदार (31), निवासी बासनपाली, थाना तमनार के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर का 30 सितंबर की सुबह निरीक्षण करने पर सेल्टर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹30 हजार, गायब थीं। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, अनुमानित कीमत ₹20 हजार, बरामद कर विधिवत जप्त की हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) का अपराध घटित होना पाए जाने पर इसे भी प्रकरण में जोड़ा गया है। फरार सह आरोपी हेमंत राठिया की तलाश जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें