ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का 440 किलो गांजा बरामद

Picture of kakajee

kakajee

जशपुर । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने गांजा तस्करों से मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाते हुए 440.63 किलो अवैध गांजा बरामदकिया।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं।

मिर्ची की आड़ में तस्करी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक वाहन में गांजा लेकर तस्कर जशपुर सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना पर आज सुबह करीब 9 बजे एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा पुलिस ने लावाकेरा बैरियर पर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर मिनी ट्रक क्रमांक UP-71-T-6592 को रोका गया। पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि ट्रक में मिर्ची की बोरियां हैं। शक होने पर जब बारीकी से जांच की गई तो ऊपर मिर्ची की बोरियां और नीचे टेप से लिपटे 440 पैकेट में गांजा मिला।

2 करोड़ 40 लाख की जब्ती
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये और ट्रक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये की जब्ती की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मो. वसीम, उम्र 28 वर्ष
  2. मो. आसिफ, उम्र 34 वर्ष – दोनों निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना धूमनगंज, जिला प्रयागराज (UP)

आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा के बोध क्षेत्र से लेकर प्रयागराज जा रहे थे। थाना तपकरा में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा – “नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

जनवरी 2026 से अब तक जशपुर पुलिस 16 प्रकरणों में 1906 किलो गांजा बरामद कर 22 तस्करों को जेल भेज चुकी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें