पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त, स्क्रैप की कीमत 9.57 लाख, ट्रक सहित करीब 18 लाख की संपत्ति जप्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. एसएसपी शशि महोन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चक्का ट्रक से करीब 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त किया है।
अति पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन करने वालों पर लगातार निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में 06 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट में अनलोड करने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को पकड़ा। वाहन की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ लोड मिला। पुलिस द्वारा वाहन चालक स्युवीर सिंह पिता गुरूदयाल सिंह उम्र 51 वर्ष, निवासी ऐंठापाली, थाना बुडाराजा, जिला संबलपुर, ओडिशा से कबाड़ के संबंध में पूछताछ की गई। चालक द्वारा ग्राम रैमण्ड, संबलपुर से कबाड़ लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जाना बताया गया, लेकिन कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद वाहन में लोड स्क्रैप का कांटा कराया गया, जिसमें कुल 23 टन 880 किलोग्राम (23.880 टन) स्क्रैप पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 57 हजार है। पुलिस ने अवैध स्क्रैप एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जप्त करते हुए कुल करीब 18 लाख की संपत्ति जप्त की है। मामले में आरोपी स्युवीर सिंह के विरुद्ध धारा 35(क)(5) 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बिनित तिर्की, आरक्षक हेमसागर पटेल एवं आरक्षक आदिकंद प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह बोले— जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें